फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Isha honored for winning gold medal in national softball

राष्ट्रीय साफ्टबाल में स्वर्ण पदक जीतने पर दिल्ली में सम्मानित हुई ईशा भंडारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Isha honored for winning gold medal in national softball
दिल्ली में ईशा को सम्मानित करते अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी ईशा भंडारी ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता आठ जनवरी को खेली गई थी। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों पर उत्तराखंड प्रवासी जन विकास समिति द्वारा उत्तरायणी मेले पर दिल्ली में ईशा भंडारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

द्वाराहाट विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत किरोली निवासी ईशा भंडारी मनोहर भंडारी की पुत्री हैं। उनका नैनीताल में टेंट हाउस है। ईशा वर्तमान में 12वीं में अध्ययनरत हैं। ईशा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 17 पदक जीते हैं। वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर दो रजत पदक (टीम स्तर से), राष्ट्रीय स्तर पर आठ स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनकी इन उपलब्धियों पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, ताजपुर चौखुटिया निवासी ईशा भंडारी के मामा कैप्टन गोपाल सिंह रौथाण सहित क्षेत्रवासियों ने ईशा को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed