फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Investigation started in the case of cutting of trees in road construction

कोटिला-गवाड़ सड़क निर्माण में पेड़ कटने के मामलों की जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of cutting of trees in road construction
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोटिला-गवाड़-सुरईखेत मिलान रोड निर्माण में पेड़ काटे जाने की जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ताओं ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इस मामले की जांच को लेकर देहरादून से मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के विकास में किसी भी तरह की रोक का वह विरोध करेंगे।
विज्ञापन

निशांत वर्मा के नेतृत्व में उत्तरी कुमाऊं के वन संरक्षक प्रवीण कुमार, डीएफओ अल्मोड़ा महातिम सिंह यादव ने यहां के राजि अधिकारी हरीश टम्टा आदि के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क से लाभान्वित होने वाले गांवों के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की रोक लगी तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

कोटिला, गवाड़, फल्द्वाड़ी, बगजीबेला, खगरेटी, विटोरी, सुरईखेत आदि क्षेत्रों से लोग जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीश रौतेला, फल्द्वाड़ी की प्रधान गीता देवी, वलना प्रधान खष्टी देवी, गवाड़ प्रधान मीनाक्षी देवी आदि के साथ वहां पहुंचे। कहा कि वर्षों बाद सड़क बन रही है। क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की रोक का विरोध किया जाएगा। निरीक्षण में आए विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जांच का उद्देश्य विकास कार्यों को रोकना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed