फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Internet service stopped for four hours, people remained worried

Almora News: चार घंटे इंटरनेट सेवा ठप, लोग रहे परेशान

Wed, 27 Mar 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Internet service stopped for four hours, people remained worried
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा चार घंटे से अधिक समय तक ठप रही। इंटरनेट सेवा ठप होने के साथ ही मोबाइल भी शोपीस बने रहे। ऐसे में जिले भर के 40 हजार से उपभोक्ता परेशान रहे तो सरकारी संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित रहा।

बुधवार दो बजे से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप रही। लैंडलाइन से लेकर ब्राडबैंड सेवा ठप रहने से जिले के 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इंटरनेट सेवा ठप हो गई तो सिग्नल न होने से मोबाइल पर घंटी भी नहीं बजी। लोग सिग्नल खोजते रहे, लेकिन सेवा ठप रहने से मोबाइल शोपीस बने रहे। वहीं सरकारी संस्थानों में इंटरनेट सेवा ठप रहने से कामकाज प्रभावित रहा। सेवा ठप होने से खरीदारी के लिए बाजार आए लोग मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं कर सके और उन्होंने नकदी के लिए एटीएम की दौड़ लगानी पड़ी। ऐसे में व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। शाम छह बजे के करीब सेवा संचालित होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

Iहल्द्वानी के आसपास ओएफसी कटने से दिक्कत आई। खराबी को दूर कर सेवा संचालित कर दी गई है। -एसके सागर, डीजीएम, बीएसएनएल।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article