{"_id":"6890fb264ae16fb44704d8ae","slug":"internal-conflict-intensifies-in-bjp-resignations-pour-in-almora-news-c-8-hld1003-611445-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भाजपा में अंतर्कलह तेज, इस्तीफों की लगी झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भाजपा में अंतर्कलह तेज, इस्तीफों की लगी झड़ी
Mon, 04 Aug 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद भाजपा में अंतर्कलह तेज हो गई है। कंडारखुआ मंडल महामंत्री प्रताप बिष्ट समेत कई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल को सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा भेज दिया है।
प्रताप बिष्ट की पत्नी ने गड़स्यारी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उन्होंने जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि टिकट वितरण से लेकर प्रचार तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने षड्यंत्र रहते हुए विपक्षी प्रत्याशी का साथ दिया जिससे पार्टी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रही।
प्रताप बिष्ट ने कहा कि जिनके कंधों पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने ही निजी हित के लिए पार्टी को कमजोर किया। कहा कि चुनाव प्रचार में दूरी बनाकर और विपक्ष के पक्ष में प्रचार कर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपमानित किया है।
विज्ञापन
इस दौरान दीपाधार में हुई बैठक में कहा गया कि बूथ अध्यक्ष केवल नाम के लिए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि जब परिणाम आए तो कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता विपक्षी प्रत्याशी की जीत पर गले मिलकर जश्न मना रहे थे। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी राजनीति से आहत होकर तत्काल प्रभाव से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
वहां किशन सिंह, देवेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, जीवन सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र कुमार, मदन सिंह, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, खीम राम, दिवाकर नेगी, तारा सिंह परिहार, बद्री दत्त पाठक, दीवान नेगी आदि मौजूद थे।