फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inspection in hospital.

Almora News: मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक संचालन के निर्देश

Thu, 19 Oct 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Inspection in hospital.
अल्मोड़ा। चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ब्लड बैंक सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक का संचालन शुरू न होना गंभीर मामला है। व्यवस्था में जल्द सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचे प्रो. आशुतोष ने कहा कि ब्लड बैंक का संचालन न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खून के लिए मरीजों का जिला अस्पताल पर निर्भर रहना गलत है।
विज्ञापन

कई बार जिला अस्पताल में ब्लड न होने पर मरीजों को हल्द्वानी तक जाना पड़ रहा है। इससे मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि फैकल्टी की कमी के कारण ब्लड बैंक का संचालन नहीं हो रहा है तो इसके लिए संविदा पर फैकल्टी की तैनाती होगी। उन्होंने इसके लिए कॉलेज प्रबंधन से जल्द साक्षात्कार करवाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेकर एसटीपी, वाटर स्टोरेज टैंक बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा, डॉ. अनिल पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed