{"_id":"655e44cf8357c7110b0fc0fa","slug":"information-given-to-students-about-artificial-intelligence-almora-news-c-232-1-shld1002-5226-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में दी जानकारी
Wed, 22 Nov 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
हवालबाग में कार्यशाला का शुभारंभ करते एसएसजे विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो.प्रवीण सिंह बिष्ट। स
अल्मोड़ा। जीआईसी हवालबाग और उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यू कास्ट) की ओर से दो दिनी विज्ञान लोक व्यापीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि एसएसजे विवि के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि तकनीक का संतुलित प्रयोग मानव जीवन के लिए अधिक लाभकारी होगा। विशिष्ट अतिथि जेएस रावत ने पर्यावरण के कई घटकों और प्राकृतिक स्रोतों के दोहन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जंगलों का विकास जरूरी है। लोगों के साथ निर्माण कार्यों के लिए इनके अवैज्ञानिक दोहन से प्राकृतिक असंतुलन पैदा हो रहा है जो भविष्य के लिए गहरी चिंता का विषय है।
यू कास्ट के वैज्ञानिक डॉ. एसएस सामंत ने रोबोटिकस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे विषयों के ज्ञान को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताया। एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योगेश चंद्र जोशी ने सूर्य, चंद्रमा और विभिन्न ग्रहों में होने वाली कई खगोलीय घटनाओं को समझाया। वहां कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कपिल नयाल, अशोक पंत, एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्ष गंगा मेहरा, लक्ष्मण राम सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद