फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indefinite strike of cheap coal vendors begins

Almora News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू, राशन वितरण ठप

Tue, 03 Oct 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of cheap coal vendors begins
अल्मोड़ा में नारेबाजी करते सस्ता गल्ला विक्रेता।। संवाद

विज्ञापन

अल्मोड़ा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित बिलों का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर राशन वितरण बंद कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लंबित बिलों का भुगतान नहीं होगा तब तक वे राशन नहीं बांटेंगे। उधर राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को सस्ता गल्ला दुकानें बंद होने पर बैरंग लौटना पड़ा।


जिले में सस्ता गल्ला की 968 दुकानें हैं जिनसे चार लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। मंगलवार को नगर से लेकर गांवों तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं और राशन नहीं बांटा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष रिक्खू शाह के नेतृत्व में नंदा देवी परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। शाह ने कहा कि 13 महीने से विक्रेताओं को बिजली, भाड़ा सहित अन्य लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया गया है, इस वजह से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पूर्व में पूर्ति विभाग और सरकार ने जल्द बिलों का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन आश्वासन हवाई साबित हुआ। राशन वितरण ठप करने की चेतावनी के बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस कारण मजबूर होकर उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, केसर खनी, नारायण बिष्ट, विपिन तिवारी, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राशन वितरण ठप होने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग राशन लेने के लिए सस्ता गल्ला की दुकानों पर पहुंचे लेकिन ताले लटके होने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। संवाद



सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक कल



अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक पांच अक्तूबर को सुबह 11 बजे से नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन सभागार में होगी। संघ के जिलाध्यक्ष संजय शाह रिक्खू ने बताया कि फिलहाल सभी विक्रेता हड़ताल पर हैं। बैठक में आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed