{"_id":"5d62c5a68ebc3e93b532a235","slug":"important-contribution-of-salam-region-in-freedom-movement-almora-news-hld3541571186","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामद्यो में सादगी से मनाया गया सालम शहीद दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामद्यो में सादगी से मनाया गया सालम शहीद दिवस
विज्ञापन
जैंती के धामद्यो में शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस नेताग?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। धामद्यो में आयोजित सालम शहीद दिवस सादगी के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आजादी के आंदोलन में सालम क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 25 अगस्त 1942 की रक्त रंजित क्रांति केवल एक दिन का जनांदोलन नहीं था अपितु स्थानीय लोगों के कई वर्षों के अथक परिश्रम का परिणाम था कि सालम में अंग्रेजों को एक दिन भी नहीं टिकने दिया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी, दुर्गादत्त शास्त्री, प्रताप सिंह, मर्चू राम, सालम शहीद नर सिंह धानक और टीका सिंह आदि को प्रमुख रूप से याद किया जाता है। आज देश में तमाम विघटनकारी ताकतें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास मिटाने पर तुली हैं। हमें इन ताकतों से सावधान रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने आजादी के रणबांकुरों को याद करते हुए कहा कि उनकी बदौलत देश स्वतंत्र हुआ है। कतिपय लोगों द्वारा इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जो कि निंदनीय है। केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो हमेशा शहीदों का सम्मान करती है। उन्होंने सांसद निधि से शहीद स्थल पर फर्श और टाइल्स लगाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सभी का स्वागत करते हुए शहीद दिवस को विकास पर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण क्षेत्र का विकास ठप हो चुका है। इसके लिए संघर्ष करने की जरूरत है। वक्ताओं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, महेंद्र मेर, दीवान सिंह भैसोड़ा, मोहन सिंह मेहरा, पीतांबर पांडे आदि शामिल थे।
अध्यक्षता दीवान सिंह बोरा ने और संचालन प्रताप राम ने किया। इस अवसर पर किशन कन्याल, बची सिंह, कुंदन बिष्ट, चंदन बिष्ट, खीम सिंह, हरीश नेगी, चंदन सिंह बोरा, मोहन कुंजवाल, गिरीश जोशी, मनोहर सिंह कुंजवाल, राम सिंह, धानक, जीत सिंह धानक, पान सिंह बर्गली, नवीन चंद्र आदि मौजूद थे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।