फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Important contribution of Rajiv Gandhi in nation building

राष्ट्र के निर्माण में राजीव गांधी का अहम योगदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Important contribution of Rajiv Gandhi in nation building
पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्म दिन पर पौधारोपण करते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 76वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखने का श्रेय स्व. राजीव गांधी को ही जाता है। वहां जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूरन सिंह रौतैला, लता तिवारी, किरन साह, भूपेंद्र भोज, प्रीति बिष्ट आदि थे। जिला पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह सहित सभी थाना, चौकी प्रभारियों समेत फायर स्टेशन प्रभारी आदि अधिकारी और कर्मचारी ने अपने क्षेत्रों में सद्भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उधर बागेश्वर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का राष्ट्र निर्माण में काफी योगदान है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता हीरा सिंह कठायत और वरिष्ठ कांग्रेसी सुंदर लाल के निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर भगवती मंदिर आरे में पौधरोपण किया। वहां कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, रंजीत दास, गौरव पाठक, बालकृष्ण, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मसक्तू, संजय कुमार चन्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अडोली क्षेत्र में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह कठायत, गोविंद सिंह कठायत, सुनीता टम्टा, पूरन रावल, कुलदीप मेहता, पंकज कांडपाल, गोकुल परिहार, प्रकाश आर्य आदि ने पौधरोपण किया। गरुड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कैंप कार्यालय हरीनगरी में पौधरोपण किया। वहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, रंजती दास, सुबली देवी, पार्वती देवी, भूपाल राम, भगवत सिंह, जगदीश प्रसाद आदि थे।
सद्भावना और एकता बनाए रखने की शपथ ली
बागेश्वर। बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने प्राध्यापक, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है। इसके लिए देश में सद्भावना और एकता बनाए रखने के लिए संकल्प लेना आवश्यक है। वहीं, हाईस्कूल लेटी में प्रधानाध्यापक विपिन चंद्र जोशी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में भगवती प्रसाद आगरी, प्रेम चंद्र उपाध्याय, राजेंद्र सिंह पूना, दीप्ति, पंकज भट्ट, राजीव कुमार टम्टा आदि थे। संवाद
सोमेश्वर में भी राजीव गांधी को याद किया गया
सोमश्वर (अल्मोड़ा)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रमेला डुंगरी और बसौली ताकुला में पौधरोपण किया। राजीव गांधी के जीवन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहां पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, सांसद प्रतिनिधि रमेश भाकुनी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, दिनेश नेगी, राजू भट्ट, रमेश गिरि आदि थे।

संकल्प दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम स्व. राजीव की जयंती
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधायक करन माहरा के नेतृत्व जुटे कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। वहां ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, चंदन बिष्ट, उप प्रमुख मोहन सिंह, सुंदर लाल गोयल, अगस्त साह, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, विश्वविजय माहरा, संदीप बंसल, सोनू कुरेशी, विजय तिवारी, कुलदीप कुमार, यतीश रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed