फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   If the problems are not resolved, there will be movement

महिला एकता परिषद द्वाराहाट और भिकियासैंण का सम्मेलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved, there will be movement
जालली में हुए महिला एकता परिषद के सम्मेलन में विचार रखती महिला। - फोटो : ALMORA
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद द्वाराहाट और भिकियासैंण के तहसील के जालली विश्राम गृह में हुए सम्मेलन में बंदरों, सुअरों और लावारिस जानवरों के आतंक का मुद्दा छाया रहा। महिलाओं ने जानवरों द्वारा नष्ट की जा रही पहाड़ की खेती को बचाने के लिए अब तक सरकारों द्वारा ठोस नीति नहीं बनाए जाने पर आक्रोश जताया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

मीनार की वरिष्ठ महिला मोहनी देवी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से महिलाएं जानवरों की समस्या को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक समस्या के निदान को ठोस नीति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण, बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को पलायन का प्रमुख कारण बताया और इन समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हो आंदोलन करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गठित नई कार्यकारिणी ने समस्याओं को लेकर शीघ्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि को ज्ञापन भेजने का निर्मय लिया और समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सम्मेलन में दुर्गा देवी (सुनाड़ी गांव), गीता देवी (धमेड़ा गांव), शोभा देवी (बयेड़ा गांव), विमला देवी (सिमलगांव), नंदी देवी (विठोली), भावना रावत (बेढूली), गीता देवी (मटेला), पुष्पा रावत (सनणैं), दुर्गा बिष्ट (चौड़ा), मोहिनी देवी (मीनार), हेमा नेगी (सिलंग) आदि ने विचार रखे। संचालन महासचिव मधुबाला कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed