{"_id":"5dd2cfa08ebc3e54ca641830","slug":"if-the-campus-administration-is-removed-under-the-pressure-of-the-students-then-the-teachers-will-resign-from-the-posts-almora-news-hld3645415159","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दबाव में परिसर प्रशासन हटाया गया तो शिक्षक पदों से देंगे सामूहिक त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दबाव में परिसर प्रशासन हटाया गया तो शिक्षक पदों से देंगे सामूहिक त्यागपत्र
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में आंदोलित छात्रों को समझाते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में निदेशक के साथ की गई अभद्रता के विरोध में परिसर के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने बैठक कर घटना का विरोध किया। बैठक में सर्वसम्मति से छात्रों के दबाव में परिसर प्रशासन को हटाने पर शिक्षकों द्वारा अपने सभी प्रशासनिक पदों से त्यागपत्र देने का एलान किया गया। नाराज शिक्षक, कर्मचारियों ने कहा कि परिसर में इस प्रकार की घटनाएं आम हो गई हैं और शिक्षकों के साथ लगातार अपमान होता जा रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दबाव बढ़ा तो सभी शिक्षक निदेशक, डीएस बोर्ड, प्रॉक्टर बोर्ड,डीन, विभागाध्यक्ष, एनएसएस, एनसीसी सभी पदों से त्यागपत्र दे देंगे। प्रो. एनडी कांडपाल ने कहा कि शिक्षकों का अपमान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। परिसर में छात्र संघों के द्वारा उन लोगों पर अनैतिक दबाब बनाया जाता है और ऐसे कृत्यों को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है। प्रो. बीडीएस नेगी ने कहा कि अभद्रता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
प्रो. भीमा मनराल ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों के संबंधों को कुछ छात्रों द्वारा अपमानित किया जाता है। प्रो. इला साह ने कहा कि जिस प्रकार की छवि समाज में शिक्षकों की बनाई जा रही है उससे समस्त शिक्षक समुदाय आहत है। प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा जो हुआ है वह बहुत गलत हुआ है। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र धामी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के विरोध में सभी शिक्षक-कर्मचारी एकजुट हैं। परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने कहा कि उन्होंने सभी दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी के साथ किया है। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष को नहीं मिली रिहाई
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को सोमवार को भी जमानत नहीं मिल पाई। दीपक उप्रेती के वकील ने सोमवार को जिला सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत के लिए अर्जी लगाई है जिसकी सुनवाई मंगलवार को होगी। मालूम हो छात्रसंघ अध्यक्ष को धारा 307,504, 285 के तहत गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया था।
जाम से हुई लोगों को परेशानी
अल्मोड़ा। छात्र आंदोलन के चलते सोमवार को छात्रों ने चौघानपाटा में एक घंटे जाम लगाया। इस दौरान आम लोगों को और वाहन में बैठे यात्रियों को भी भारी दिक्कत हुई। पैदल चलने वाले बुजुर्ग, महिलाओं और पर्यटक वाहनों को भी जाम में दो चार होना पड़ा। करीब एक घंटे बाद जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

अल्मोड़ा मालरोड में जुलूस निकालते छात्रनेता और छात्र।- फोटो : ALMORA