फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   id ki dhoom

ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Fri, 08 Jul 2016 12:11 PM IST
almora news
almora news Updated Fri, 08 Jul 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
id ki dhoom
अल्मोड़ा में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के इमाम जुनैद उल कादरी ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर यहां कैंट क्षेत्र में स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई और मुल्क की तरक्की और शांति की कामना की गई।

विज्ञापन


ईद मिलन कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।  इस मौके पर विधायक और संसदीय सचिव मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, केवल सती, शेखर लखचौरा आदि ने भी ईदगाह में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद मिलन कार्यक्रम में उक्त लोगों के अलावा अख्तर हुसैन, यूसुफ तिवारी,  मो. जब्बार, जिया उर्रहमान, अहमद अली, लियाकत अली समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, एसडीएम विवेक राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


चौखुटिया में क्षेत्र में ईद का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। क्षेत्र के बसकनियां में अब्दुल जब्बार और अब्दुल गफ्फार के निवास परिसर में नमाज अदा की गई। अल्मोड़ा से पहुंचे हाफिज इरफान ने नमाज अदा करवाई। तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट और  थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed