फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Husband gets 50 lakhs on the death of Corona warrior

कोरोना योद्धा के निधन पर पति को मिले 50 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Husband gets 50 lakhs on the death of Corona warrior
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। अग्रिम पंक्ति की कार्मिक आशा कार्यकर्ता नर्मदा तिवारी की कोरोना से मौत होने पर उनके परिजनों को बीमा की 50 लाख रुपये की रकम मिली है। मृतका के पति को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के माध्यम से बीमा कंपनी की ओर से यह राशि दी गई है।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लॉक में आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात नर्मदा तिवारी की बीते साल दो दिसंबर को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। जिले में कोरोना से एकमात्र अग्रिम पंक्ति कार्मिक नर्मदा की मौत हुई थी। सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के माध्यम से कोविड महामारी में समर्पित स्वास्थ्य कार्मिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनका 50 लाख रुपये का बीमा किया गया था। ड्यूटी के दौरान कोरोना से मौत होने पर अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों के परिजनों को बीमा राशि दी जानी थी। इसी के तहत नर्मदा की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर उनके पति गोविंद बल्लभ तिवारी को बीमा के रूप में 50 लाख रुपये की राशि दी गई है। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि न्यू इंडिया इंश्योरेंश की ओर से मृतका के पति को यह रकम प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed