दहेज हत्या के आरोप में पति, जेठ, ससुर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटीला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में मृतका के ससुर, पति, जेठ, जेठानी, देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि देवर, जेठानी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
दो दिन पहले मटीला गांव निवासी पुष्पा देवी का शव खरकिया के जंगल में पेड़ के सहारे लटका मिला था। शुक्रवार की सुबह यहां पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जेठ, ससुर की जमकर धुनाई की थी। देर शाम मंगचौड़ा गांव निवासी मृतका के चचेरे भाई प्रताप सिंह ने ससुर भूपाल सिंह, पति वीरेंद्र सिंह, जेठ पूरन सिंह, जेठानी खष्टी देवी, देवर कुबेर सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की धारा 302, 304, 498 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें आरोप लगाया गया कि ससुराली शादी के बाद से ही दहेज के लिए मृतका पुष्पा का उत्पीड़न करते थे।
वह कई बार इस शिकायत को लेकर मायके भी आई थी। समझाने पर भी ससुराली नहीं माने तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने सुबह मटीला गांव में दबिश देकर पति, ससुर, जेठ को गिरफ्तार कर यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
कोट
- मृतका के पति, ससुर, जेठ की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि देवर और जेठानी घर से फरार हैं। राजस्व पुलिस की टीमें लगातार पूरे क्षेत्र में गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दे रही है। शीघ्र ही दोनों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
- दामोदर पांडेय, तहसीलदार, रानीखेत।
कोट--
- राजकीय अस्पताल में मृतका के मायके वालों की तरफ से ससुरालियों के साथ हुई मारपीट के मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
- पीएल वर्मा, कोतवाल, रानीखेत।