फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hujur Heritage City look at!

हेरिटेज नगर पर भी नजर डालें हूजूर!

Mon, 27 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
नगर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण मंदिर, विशिष्ट शैली के हेरिटेज भवनों के अलावा अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से आज भी अछूते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, रवींद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, नृत्य सम्राट उदयशंकर समेत कई मानी-जानी हस्तियां अल्मोड़ा पहुंची। उनसे जुड़े स्थलों को विकसित करके पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल सकता है लेकिन शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के स्तर पर इसके लिए खास रुचि नहीं ली जा रही है, जिससे यहां पर्यटक बहुत कम रुकते हैं।
विज्ञापन

 
पर्यटन स्थलों का विकास और उनका सही रखरखाव न होने से अल्मोड़ा में पर्यटक रुकते नहीं हैं। सार्वजनिक स्थानों पर क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थलों के बारे में जानकारी परक सूचना पट लगाए जाने चाहिए। ताकि पर्यटक इन स्थलों के बारे में जानकारी लेकर पहुंच सकें। इस ओर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

मनोज सिंह पंवार, महासचिव व्यापार मंडल।

करबला में विवेकानंद विश्राम स्थल है। उनके अनुयायियों द्वारा ब्राइट एंड कार्नर में रामकृष्ण कुटीर की स्थापना की गई, जो ध्यान केंद्र के रूप में जाना जाता है। छावनी स्थित गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर कुटीर, लक्ष्मेश्वर में गांधी सभास्थल विकास से अछूते हैं। अधिकांश लोगों को स्थलों के बारे में जानकारी नहीं है। इन स्थलों का व्यापक प्रचार, प्रसार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीश धवन, व्यापारी

पर्यटकों को अल्मोड़ा से जोड़ने के लिए पर्यटक स्थलों का विकास किया जाना चाहिए। कोसी में बन रहे बैराज को जल्द तैयार कर झील में नौकायन की सुविधा विकसित की जाए। इसके अलावा अन्य स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाए। वेबसाइट बनाकर इन पर्यटक स्थलों का प्रचार किया जाए, जिससे लोग इस ओर आकर्षित हो सकें।

रामप्रकाश निरंकारी, व्यापारी

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना चाहिए। चंद राजाओं का किला मल्ला महल (कलक्ट्रेट परिसर) को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही पर्यटकों को स्थानीय शैली के भवन निर्माण की जानकारी भी दी जाए। नृत्य सम्राट उदयशंकर नाट्य अकादमी भवन का निर्माण पूरा कर गतिविधियां संचालित की जाएं।
मीनाक्षी पांडे, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed