{"_id":"5eb58d558ebc3e904b44c4d1","slug":"home-quaranteen-in-almora-almora-news-hld382400844","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से लौटे 1219 लोगों को होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम से लौटे 1219 लोगों को होम क्वारंटीन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के होटल मैनेजमेंट संस्थान में थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए कतार में खड़े गुरुग्राम से
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के बाद अन्य प्रदेशों से घरों को लौटने का लोगों का क्रम शुरू हो गया है। गुरुग्राम से 44 बसों में कुल 1219 लोग घरों को लौटे। जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके घरों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार रात गुरुग्राम से 37 बसों में 938 लोग और शुक्रवार दिन में सात बसों से गुरुग्राम से 281 लोग लौटे। नगर की सीमा पर होटल मैनेजमेंट संस्थान में इन लोगों की स्क्रीनिंग की गई। एचएम परिसर को भी समय-समय सैनिटाइज किया जा रहा है। इस दौरान दो गज दूरी का पालन भी कराया गया। डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर इन लोगों की स्क्रीनिंग की। शुक्रवार को बसों के जरिये इन लोगों को उनके घरों को भेजा गया। अपने घरों में यह लोग 14 दिन होम क्वारंटीन में रहेंगे।
इंसेट
259 कश्मीरी मजदूरों को उनके घरों को भेजा
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में भी बाहरी प्रदेशों के काफी संख्या में मजदूर फंसे हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा से 259 कश्मीरी मजदूरों को उनके घरों को भेजा गया।