फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   holi-song-in-bageshwar

होली के गीतों की गूंज

Wed, 04 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Wed, 04 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
holi-song-in-bageshwar
तीन दिन की बारिश के बाद होली ने फिर रंग जमाया है। ढोल, दमाऊ, मजीरे की थाप पर होल्यारों के झुंड घर-घर जा रहे हैं लेकिन अनेक गांवों में गायन मोहल्ले में एक जगह बैठकर हो रहा है। बारिश के कारण होल्यारों का जोश घट गया था। होल्यारों ने अपने गीतों के गायन की शुुरुआत तुम जै काली कल्याण करो......अवध भयो अवतार हरि.......गाकर किया। होली के गीतों के गायन में महिलाएं, पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


नगर के माल रोड, नुमाइशखेत, चौरासी आदि क्षेत्रों में होली के गीतों का गायन हो रहा है। होल्यारों ने आज बिरज में होली कै संग खेलूं......., सीता वन में अकेली कैसे रही....., मो चुड़िया दर काना बेदरद कन्हैया आदि गीतों का गायन किया। उधर कपकोट के होल्यार नगर पंचायत के वार्ड दो में जमा हुए। वहां से ढोल, नगाड़ा, झांझर की मनमोहक थाप पर चखतरी, भंडारीगांव, पुल बाजार होेकर सिलकानी पहुंचे। उन्होंने हरि जी ने चरितर पार कियो है पार न पायो कोई.....जल कैसे भरूं जमुना गहरी......यो ऋतु सावना आवना अब नहीं पिया का आवना, धनुषा बाण प्रभु ज्यू के हाथ लंका की तैयारी......अब रंग राजि रेक मंगल शीष हरे समेत अनेक मनभावन होली के गीतों का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed