फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hinjam hit the road in support of citizenship amendment bill

हिजामं उतरा नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Hinjam hit the road in support of citizenship amendment bill
अल्मोड़ा में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया है। बिल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्र होकर नारेबाजी की। उन्होंने बिल का विरोध करने वालों के खिलाफ भी नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी ने कहा कि यह बिल दूसरे देशों में बसे हिंदू, बौद्ध, सिख, ईसाई आदि को नागरिकता देने का बिल है, ना कि भारत के किसी व्यक्ति की नागरिकता छीनने का। जिला संगठन मंत्री मोहित देशवाल ने कहा कि इस कानून का जो लोग विरोध कर रहे हैं वह देश विरोधी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। इस बिल से भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों का कोई भी अहित नहीं है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभय साह ने कहा कि बिल की आड़ में विरोध औचित्यहीन है। यह वामपंथियों की सोची समझी चाल है। यह लोग नहीं चाहते कि देश में शांति बनी रहे। यह लोग अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन मेें नगर अध्यक्ष दीप सुंदर बिष्ट, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जौन, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष विद्या लटवाल, बिंदु भंडारी, मानसी पालीवाल, निशा बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अंकुर बिष्ट, सचिन बोरा, सचिन डंगवाल, आशीष जोशी, विकास कन्नौजिया, योगेश मेहता, हरीश जोशी, आदित्य गुरुरानी, शुभम् पांडे, आदित्य गोस्वामी, चंदू कार्की, धीरज वर्मा, ललित कुमार, सूरज पांडे, तन्मय जोशी, विजय रावत, राहुल भंडारी, गौरव सतवाल, दीपक बहुगुणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed