{"_id":"6140eb9f8ebc3eb796119c55","slug":"hindi-day-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4379642126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं से हिंदी का प्रचार प्रसार करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं से हिंदी का प्रचार प्रसार करने पर जोर
विज्ञापन
जीजीआईसी द्वाराहाट में हिंदी दिवस पर मौजूद शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हिंदी दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताएं हुई। उधर, केंद्रीय विद्यालय में भी हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी दिवस मनाया गया। द्वाराहाट के जीजीआईसी में हिंदी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
पीजी कालेज रानीखेत में हिंदी विभाग की पहल पर हिंदी दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभात द्विवेदी ने हिंदी का महत्व बताया। संचालन करते हुए डॉ. कल्पना साह ने भी हिंदी के बारे में जानकारी दी। काव्य पाठ में खष्टी, सपना और किरन ने बाजी मारी।
भाषण में तनुजा, हिमांशी, सुमन देव अव्वल रहे। प्रो. माया शुक्ला ने छात्र छात्राओं को हिंदी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। डॉ. रूपा आर्या, डॉ. सुमिता गड़कोटी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़े के तहत छात्र छात्राओं के बीच संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन
निबंध लेखन में रानीखेत की कोमल, ग्वालदम के आशुमन सिंह, पिथौरागढ़ के कृष जोशी, नारा लेखन में केवी कौसानी की तनुजा पांडे, केवी रानीखेत की प्राप्ति खुल्बे, पिथौरागढ़ के पीयूष सिंह ने बाजी मारी। जीजीआईसी द्वाराहाट में कोमल, हिमानी उपाध्याय ने स्वरचित कविता से हिंदी की महत्ता प्रदर्शित की।
प्रवक्ता मंजू ने संचालन किया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने छात्राओं से बोलचाल में हिंदी का शुद्ध प्रयोग करने की अपील की। यहां भगवती पाठक, हेमा त्रिपाठी, नीलम सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पीजी कालेज रानीखेत में मौजूद प्राध्यापक। संवाद- फोटो : RANIKHET