फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Here the mobile network is at its peak

Almora News: मोबाइल का नेटवर्क है या ब्रह्मकमल, जो चोटियों पर मिलता है

Tue, 26 Sep 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Here the mobile network is at its peak
माल रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में संचार क्रांति के इस युग में अब भी 100 से अधिक गांव बदहाल संचार सेवा से जूझ रहे हैं और यहां मोबाइल पर सिग्नल खोजने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। नेटवर्क की दिक्कत से 30 हजार से अधिक की आबादी परेशान है और लोग ऊंची पहाड़ी पर सिग्नल खोजते हैं।
विज्ञापन

जिले के बिनसर, चौखुटिया, स्याल्दे, भनौली, बगवाली पोखर, सोमेश्वर, ताकुला, सल्ट, द्वाराहाट के 100 से अधिक गांव में इंटरनेट तो दूर मोबाइल फोन की घंटी तक मुश्किल से सुनाई देती है।
विज्ञापन




सिग्नल नहीं आने से इन क्षेत्रों में 12 हजार से अधिक मोबाइल फोन शोपीस बने हैं। हालात यह हैं कि लोगों को ऊंचे स्थान पर पहुंचकर सिग्नल तलाशना पड़ता है तब जाकर वे अपनी कुशलता की खबर अपनों तक पहुंचा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पर्यटक और कारोबारी भी झेल रहे परेशानी
अल्मोड़ा। आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की संचार सेवा ही लोगों का सहारा है फिर भी कई जगह नेटवर्क नहीं मिलना परेशानी का सबब बन जाता है। बदहाल संचार सेवा से पर्यटक स्थल घूमने आने वाले सैलानी भी परेशान होते हैं।



-

20 हजार से अधिक घट गए उपभोक्ता



अल्मोड़ा। जिले में एक दशक पूर्व तक बीएसएनएल उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख से अधिक थी। देश में संचार क्रांति परवान चढ़ने के बाद भी इसके उपभोक्ताओं की संख्या में निरंतर कमी आती रही। नतीजतन वर्तमान में जिले में बीएसएनएल के 80 हजार उपभोक्ता रह गए हैं और 20 हजार उपभोक्ताओं ने इससे किनारा किया है।


-





बीएसएनएल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने और उन्हें बेहतर संचार सुविधा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगे टॉवर को अपग्रेड कर रहा है। निश्चित तौर पर इसमें सफलता मिलेगी। - एमएस निर्खुपा, जीएम, प्रचालन क्षेत्र, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed