फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Herbal garden made of 58 million wasted

58 लाख से बना हर्बल गार्डन हुआ बर्बाद

Sun, 03 Feb 2019 12:25 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 03 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Herbal garden made of 58 million wasted
जागेश्वर में बंद पड़ा हर्बल गार्डन। - फोटो : AMAR UJALA
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करीब आठ साल पहले जागेश्वर में 58 लाख रुपये की लागत से विकसित किया गया हर्बल गार्डन बर्बाद हो चुका है। बजट के अभाव में हर्बल गार्डन में रखे गए मजदूर तीन साल पहले हटा दिए गए। जिससे गार्डन में लगाए गए तुलसी, जंबू, थुनेर, सतावर, आंवला, तेजपात, ब्राह्मी आदि के पौधे भी सूख चुके हैं और इनकी जगह वहां घास उग आई है। इतना बजट खर्च करने के बाद अब हर्बल गार्डन को बंद कर दिया गया है।   
विज्ञापन



आज से करीब सात आठ साल पहले सिविल सोयम प्रभाग ने कैंपा योजना के तहत जागेश्वर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हर्बल गार्डन बनाया था। पांच हेक्टेयर में फैले इस गार्डन में तुलसी, जंबू, थुनेर, सतावर, आंवला, तेजपात, ब्राह्मी जैसी जड़ी-बूटी के पौधे उगाए गए थे। साथ ही वहां पौधों की नर्सरी विकसित की गई थी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चिल्ड्रन पार्क के साथ ही एक कैंटीन भी बनाई गई थी। गार्डन की देखरेख के लिए चार कर्मचारी (वाचर) रखे गए थे। कुछ साल तक हर्बल गार्डन पर्यटकों के घूमने का अच्छा स्थान था लेकिन 2016 से दिक्कत आनी शुरू हो गई। वाचरों के लिए बजट नहीं मिलने से उन्हें काम से हटा दिया गया। धीरे-धीरे गार्डन में लगाए गए जड़ी-बूटी के पौधे भी सूखने लगे। अब हालत यह है कि यह गार्डन लगभग पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। अब वहां चीड़ के पेड़ और जंगली घास आदि उग आई है। गार्डन को अब पर्यटकों के लिए भी बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन

कोट-
 जून 2016 से यहां कोई भी श्रमिक कार्यरत नहीं है। धनाभाव के कारण गार्डन की देखरेख नहीं हो पा रही है। विभाग से बजट की मांग की गई है। बजट आने पर ही गार्डन को पुनर्जीवित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जीपी सिंह, डीएफओ अल्मोड़ा।              
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed