फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heirs of freedom fighters demonstrated

सकारात्मक विचारों को जीवन में अपनाकर बढ़ें आगे: पालिकाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Heirs of freedom fighters demonstrated
एसएसजे परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति में माल्यार्पण करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया के छात्र-छात्राओं ने लोधिया से करबला स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक विश्राम स्थल करबला तक रैली निकाली। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि विवेकानंद ने अपने जीवन में सकारात्मक विचारों को प्राथमिकता दी और उन पर चलकर आगे बढ़े। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा।
विज्ञापन

अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भजन, समूह गान, कविताएं आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन जीआईसी लोधिया के शिक्षक राजेंद्र खड़ायत ने किया। कार्यक्रम में रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष ध्रवेशानंद, देवली के प्रधान राजेंद्र लटवाल, सभासद हेम चंद्र तिवारी, चंद्र प्रकाश फुलोरिया आदि मौजूद थे। राष्ट्र सेविका समिति अल्मोड़ा की कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर बौद्धिक प्रमुख भावना तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर कार्यवाहिका ज्योति पांडे, सह कार्यवाहिका गीता जोशी, जिला निधि प्रमुख चंपा रावल, संपर्क प्रमुख लता तिवारी, पूनम पालीवाल, प्रेमा बिष्ट, जानकी ठाकुर, हेमा जोशी, प्रीति बहुगुणा, रजनी जोशी, सीमा जोशी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन

उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री प्रशांत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन जोशी,जिला संगठन मंत्री शिवम, ललित कनवाल,वरुण कपकोटी, पूर्व जिला संयोजक विनोद लटवाल, पूर्व कुमाऊं सह संयोजक मनीष बिष्ट, कमल नेगी, आशीष जोशी, देवाशीष धनिक, नवीन नैनवाल, निर्मल तड़ागी, पंकज बोरा, गौरव तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन ऋतिक पांडेय ने किया। इससे पहले स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस
रानीखेत/द्वाराहाट। तहसील के सुदूरवर्ती काकड़ीघाट और गगास स्थित मटेला में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम आरके पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय से अवगत कराया और युवाओं से नशे की प्रवृति से दूर रहने का आह्वान किया।
गगास मटेला में एसडीएम पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाने जरूरी हैं। इससे क्षेत्र में युवाओं में जागरूकता आएगी। छानागोलू में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए उन्होंने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। संयोजक कुंदन सिंह एरड़ा, हरीश डौर्बी, राजेंद्र रावत, ठाकुर सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बाद में जय गोलू क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उधर, स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली काकड़ीघाट में भी तमाम कार्यक्रम हुए।

डिग्री कॉलेज कपकोट में मनाया गया युवा दिवस
कपकोट (बागेश्वर)। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा महोत्सव मनाया गया। एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. मुन्ना जोशी ने छात्रों से विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्वाध्याय के लिए छात्रों को हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश की पुस्तकें बांटी। वहां संजय मुनगली, योगेश मेहरा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed