फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health related information through street play

नुक्कड़ नाटक के जरिए दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Sun, 04 Mar 2018 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 04 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Health related information through street play
नुक्कड़ नाटक के जरिए दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

गोविंद लोक कला मंच खाकरी के कलाकारों ने कम उम्र में लड़की की शादी, अस्पताल में कराएं प्रसव, शिशुओं को पिलाए मां का दूध आदि विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


परिवार कल्याण विभाग के प्रचार अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 विकासखंड भैसियाछाना के धौलछीना और सेराघाट बाजार में कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को नुक्कड नाटक और गीत संगीत के माध्यम से लोगों को बताया। जिसमें नाटक के माध्यम से बताया गया कि कम उम्र में बच्चियों की शादी करने से मां बनने पर मां और बच्चा दोनों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के लिए लड़के की उम्र 22 साल और लडकी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, प्रसव सरकारी अस्पताल में ही कराने, जच्चा-बच्चा कार्ड बनाने, शिशुओं को मां का दूध पिलाने, नशा न करने, जच्चा-बच्चा और गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जाने वाली निशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी।


कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत एक लाख 75 हजार तक का मुफ्त इजाज किसी भी सरकारी अस्पताल में किया जा सकता है।

इस दौरान कलाकारों ने स्थानीय लोक गीतों और नृत्यों पर आधारित कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर लोगोें का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, बालम सिंह, हरि राम, पूजा, आशा, प्रेम सिंह आदि कलाकारों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed