{"_id":"681fa2cb1b8853d9ac0654f8","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-127910-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अवकाश से लौटे चर्म रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अवकाश से लौटे चर्म रोग विशेषज्ञ
Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ छह दिन बाद अवकाश से लौट आए हैं। उन्होंने ओपीडी में 35 से अधिक मरीजों का इलाज किया। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। अस्पताल की ओपीडी 400 के पार पहुंची।
मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यहां फिजिशियन, ईएनटी रोग, बाल रोग ,अस्थि रोग, सर्जन कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। हवालबाग, बाड़ेछीना, लमगड़ा सहित अन्य क्षेत्रों से उपचार के लिए मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष पंत ने बताया कि बदलते मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 40 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।