फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health news in district.

Almora News: प्रसव पीड़ित महिला के लिए संकटमोचक बनी 108 सेवा

Thu, 23 Jan 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। यहां एक प्रसव पीड़िता के लिए एंबुलेंस सेवा 108 संकटमोचक बनी। एंबुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट विपिन सती ने अत्यधिक प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती का वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा की जान बचा ली।
विज्ञापन

विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम तया निवासी 28 वर्षीया गीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। तो क्षेत्र की आशा तुलसी देवी ने प्रसव पीड़िता को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा 108 को फोन लगाया। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची। इस वाहन में गीता देवी को सुरक्षित प्रसव के लिए पीएचसी भतरौंजखान ले जाया जा रहा था कि राह में प्रसव पीड़िता की प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई।
विज्ञापन

उसकी बड़ी दिक्कत को देखते हुए स्यालकोट नामक स्थान पर एंबुलेंस रोककर उसमें तैनात फार्मासिस्ट विपिन सती ने अथक प्रयास कर महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया। इसमेंं आशा का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed