{"_id":"5e6d11248ebc3ea4b01a1fce","slug":"health-facilities-almora-news-hld3772303141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना हुआ तो पहाड़ के जिलों में नहीं है जांच की सुविधा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना हुआ तो पहाड़ के जिलों में नहीं है जांच की सुविधा....
विज्ञापन
शनिवार को जिला अस्पताल में अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। पहाड़ में इस वायरस से संक्रमित कोई भी नहीं मिला है, लेकिन किसी को वायरस हो जाए तो उसको कोरोना की पुष्टि के लिए जांच की सुविधा अल्मोड़ा समेत पहाड़ के चारों जिलों में नहीं है। सिर्फ वायरस के लक्षणों के आधार पर मरीज की पीसीआर (पालिस चेन रिएक्शन) जांच सुशीला तिवारी अस्पताल भेजी जाती है।
स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा की सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि ने सीएचसी और पीएचसी में भी एक एक बिस्तर वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने को कहा है। लेकिन कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जांच के लिए पहाड़ के चारों जिलों में मशीन उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत बनी हुई है। डॉक्टर भी मरीज में दिखाई दे रहे लक्षणों के आधार पर उसको टेस्ट करवाने के लिए कह सकते हैं। जिसकी सुविधा हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ही है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि मरीज में प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है। कोरोना की पुष्टि सुशीला तिवारी अस्पताल में जांच के बाद ही सामने आ सकती है।
12 दिन में 132 लोगों ने टेस्ट कराया
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के भय से नगर के अस्पतालों में आने वाले मरीज सर्दी, खांसी होने पर टेस्ट भी करा रहे हैं। दो मार्च से पिछले 12 दिनों में 132 लोग वायरल टेस्ट करवा चुके हैं। अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश के अनुसार वायरल संक्रमण के चलते हर रोज आठ से दस लोग टेस्ट कराने पहुंच रहे हैं। इनमें दो मार्च को 14, तीन मार्च को 19, चार मार्च को 13, पांच को 19, छह मार्च को 15, सात को नौ, 11 मार्च को 17, 12 मार्च 14 और 13 मार्च को 12 बीमार लोग वायरल टेस्ट करवा चुके हैं।