फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   He spent spare moments between students

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के बीच बिताए फुर्सत के पल

Wed, 22 Feb 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 22 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
He spent spare moments between students
छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला

 चुनाव की आपाधापी से निपटकर मुख्यमंत्री हरीश रावत निजी कार्यक्रम के चलते अपने पैतृक गांव मोहनरी पहुंच गए हैं। एक दिनी प्रवास के तहत मुख्यमंत्री बुधवार अपराह्न  यहां जीआईसी देवलीखेत के खेल मैदान पर हेलीकाप्टर उतरे और आते ही विद्यालय के बच्चों के साथ हो लिए। बच्चों में सीएम के आगमन को लेकर खासा उत्साह था, साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भी वहां पहुंचे थे। सीएम ने बच्चों के साथ फुर्सत के पल बिताए। इसके बाद उन्होंने देवलीखेत बाजार का पैदल भ्रमण किया और लोगों के साथ जनसंपर्क भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत निजी कार्यक्रम के तहत अपने पैतृक गांव मोहनरी पहुंचे हैं। बुधवार की अपराह्न उनका हेलीकाप्टर यहां जीआईसी देवलीखेत के खेल मैदान पर उतरा। बच्चों को सुबह से ही सीएम के पहुंचने की भनक थी, अलबत्ता विद्यालय के बच्चे और स्थानीय ग्रामीण पलक पावड़े बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। 2.15 बजे  जैसे ही मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से उतरे वहां भारी कौतूहल मच गया। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों को निराश नहीं किया। वह लोगों से मिले, लोगों की कुशल पूछने के बाद मुख्यमंत्री बच्चों की भीड़ में जा पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बच्चों से मुलाकात की और उनसे तमाम सवाल-जवाब भी किए। बच्चों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री देवलीखेत बाजार में पैदल निकल गए। वहां उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कई लोगों के साथ पुरानी यादें भी ताजा की। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव मोहनरी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व विधायक करन माहरा, नंदन सिंह नेगी, चंदन बिष्ट, हेमंत बिष्ट, ललित अस्वाल सहित तमाम लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed