फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Half of the members said that the committee should be dissolved, more than one half said no

Almora News: आधे सदस्य बोले भंग हो समिति, आधे से एक अधिक ने कहा नहीं

Mon, 17 Apr 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Apr 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Half of the members said that the committee should be dissolved, more than one half said no
दुग्ध संघ पातालदेवी में आयोजित बैठक में मौजूद प्रबंध समिति के सदस्य।।। संवाद
अल्मोड़ा। अनियमितता के आरोप के बाद दो माह पूर्व भंग की गई दुग्ध संघ की प्रबंधन समिति के फिर से गठन के लिए न्यायालय के आदेश के बाद इस पर चर्चा हुई। सदस्यों का पक्ष जानने के लिए प्रशासक सीडीओ अंशुल सिंह की मौजूदगी में वोटिंग हुई। आधे सदस्यों ने समिति भंग करने के लिए हामी भरी वहीं आधे से एक अधिक सदस्यों ने समिति को भंग ना करने के लिए वोट डाला। अब प्रशासक इसकी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे जिसके बाद इस पर अंतिम निर्णय आएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पाताल देवी स्थित दुग्ध संघ में प्रशासक सीडीओ अंशुल सिंह की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। सीडीओ ने सदस्यों का पक्ष जानने के लिए वोटिंग का निर्णय लिया जिसमें समिति के 128 में से 113 सदस्यों ने भाग लिया। 56 सदस्यों ने प्रबंधन समिति को भंग करने के पक्ष में वोटिंग की तो 57 सदस्यों ने इसे भंग ना करने की बात कही। ऐसे में प्रशासक किसी भी निर्णय में नहीं पहुंच सके। सीडीओ अंशुल सिंह ने कहा कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है। सोमवार को हुई वोटिंग की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

यह है मामला
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ की प्रबंधन समिति पर यहां तैनात कर्मचारियों के वेतन में बगैर निदेशालय के अनुमोदन के वृद्धि करने का आरोप है। आरोप है कि प्रबंधन समिति को अधिकार न होने के बावजूद भी उसने यह निर्णय लिया था। इसे वित्तीय अनियमितता बताते हुए करीब दो माह पूर्व निदेशालय ने प्रबंधन समिति को भंग कर दिया था। तब सीडीओ अंशुल सिंह को इसका प्रशासक नियुक्त किया गया था। इस निर्णय के खिलाफ प्रबंधन समिति ने न्यायालय की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed