{"_id":"58e7c53f4f1c1b081a5b59f2","slug":"hail-on-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों पर पर कहर बनकर बरसे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों पर पर कहर बनकर बरसे ओले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में हुई ओलावृष्टि का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को तड़के हुई भारी ओलावृष्टि, अंधड़ और मूसलाधार बारिश से तमाम गांवों में गेहूं और आलू की फसल के साथ ही आम के पेड़ों का बौर भी पूरी तरह से झड़ गया है। सबसे अधिक नुकसान चांदीखेत, तड़ागताल और खीड़ा क्षेत्र में बताया गया है। इधर तहसीलदार ओमवीर सिंह ने बताया नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। संबंधित पटवारियों के माध्यम से पूरी रिपोर्ट एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
धौलछीना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई ओलावृष्टि से दियारी, कांचुला, रूपीकूड़ा, सगबड़ा, कलौन, नायल आदि गांवों में गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है। क्षेत्र में गेहूं और सरसों की फसल तैयार हो गई थी, ओलावृष्टि ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा आलू, प्याज, धनियां आदि की फसल बरबाद हो गई। साथ ही खुमानी, आड़ू, प्लम, सेब के फूलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कृषकों को देंगे मुआवजा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विधायक महेश नेगी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि कृषकों को निराश होने की जरूरत नही है। नुकसान का आंकलन होने के बाद शासन से हर परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन