फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hadtaal of KMOU BUS

केमू की बसें न चलने से यात्रियों की मुसीबतें बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hadtaal of KMOU BUS
अल्मोड़ा। कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) की बसों का संचालन शनिवार को सातवें दिन भी ठप रहा। जिले में केमू की 44 बसों के पहिए थमे रहे। बसें न चलने से जिला मुख्यालय से विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। यात्री टैक्सी, जीपों में महंगा किराया देकर गंतव्य की ओर जाने के लिए मजबूर हैं। हड़ताल से केमू को रोजाना पांच लाख रुपये का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

केमू को पहाड़ की जीवनरेखा कहा जाता है। सप्ताहभर से पहाड़ की 125 रूटों पर केमू की 350 बसों के पहिए जाम हैं। शनिवार को भी जिला मुख्यालय स्थित केमू स्टेशन से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, जैंती आदि रूटों पर जाने वालीं करीब 44 बसों का संचालन ठप रहा। बसें केमू स्टेशन में ही खड़ी थीं। स्टेशन में सन्नाटा था।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते केमू की माली हालत लगातार खराब होती जा रही है। सात दिनों में ही केमू को करीब 35 लाख रुपये का घाटा हो गया है। हड़ताल से यात्रियों की भी परेशानी बढ़ी है। बसें न चलने से यात्रियों को गंतव्य के लिए आसानी से वाहन नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि जीप और टैक्सी चालक भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री बोले, केमू की बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाए
केमू की बसें न चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। टैक्सी और जीपों में किराया दोगुना वसूला जा रहा है। इससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। केमू की बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाए ताकि यात्रियों की दिक्कतें दूर हो सके।
- गौरव, दुगालखोला (अल्मोड़ा)
केमू की हड़ताल का खामियाजा यात्रियों को भुगतान पड़ रहा है। हल्द्वानी जाने के लिए केमू में 160 रुपये किराया चुकाना पड़ता था। अब टैक्सी वाले एक तरफ का ही किराया 600 रुपये ले रहे हैं। इससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। केमू बसों का संचालन जल्द किया जाए।
-सुरेंद्र लाल टम्टा, खगमराकोट
कई रूटों पर सालों से बंद हैं रोडवेज की बसें
अल्मोड़ा। जिले के कई पर्वतीय रूटों पर रोडवेज की बसों का संचालन कई सालों से बंद है। इन रूटों पर टैक्सी, जीपें भी नहीं चलती हैं। केमू ही आवागमन का एकमात्र साधन था। अब केमू की हड़ताल के चलते इन रूटों को जाने वाले यात्रियों की परेशानी हो रही है। जरूरी होने पर लोग कई बार टैक्सी बुक करा कर घर पहुंच रहे हैं।

इन रूटों पर स्थायी रूप से बंद हैं रोडवेज की सेवाएं
लमगड़ा, खेती-बरेली, बागेश्वर-रीमा-दोफाड़, ध्याड़ी, बसौली-रानीखेत, दन्या, भनोली-खेती, चलनीछीना, शीतलाखेत-रानीखेत
रोडवेज की 13 सेवाएं हुईं स्थगित
अल्मोड़ा। रोडवेज की भी कई सेवाओं का संचालन शनिवार को स्थगित रहा। इनमें हरिद्वार, टनकपुर, दिल्ली, मासी, लमगड़ा-दिल्ली, चंडीगढ़, बेतालघाट-दिल्ली, लखनऊ, अटपेसिया-दिल्ली, घरमघर-दिल्ली, देहरादून, सायंकालीन सेवा दिल्ली, गुरुग्राम आदि सेवाएं शामिल हैं। इससे जहां यात्रियों को दिक्कतें हुईं वहीं रोडवेज को भी आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed