फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Guest teachers will not be out: Rawat

अतिथि शिक्षक नहीं होंगे बाहर : रावत

Thu, 16 Oct 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers will not be out: Rawat
बागेश्वर। नुमाइश खेत मैदान में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित सहकारिता मेल जारी है। तीसरे दिन प्रदेश के शिक्षा स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी अतिथि शिक्षक को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के नुमाइश खेत मैदान पहुंचे डाॅ. रावत ने दीप प्रज्वलित कर तीसरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला स्थल पर लगे विभिन्न विभागों और महिला समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। सहकारिता मेले का मकसद हर ब्लाक के एक उत्पाद को वैश्विक स्तर पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि जिले काफलीगैर इंटर कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कपकोट उप जिला चिकित्सालय 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए आगामी 45 दिनों के भीतर 20 और चिकित्सक भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रही है स्वरोजगार करने वाले लोगों को सहकारिता की तरफ से जीरो प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में वीर माधो सिंह भंडारी के नाम से राज्य के सभी ब्लाॅकों में सामूहिक खेती की जाएगी। जिसके लिए किसानों की 400 नाली भूमि शेयर पर ली जाएगी। कार्यक्रम में 24 किसानों को 24 लाख का ब्याज रहित ऋण वितरित किया गया। सहकारी समिति ऐठाण,दोफाड़ और छानी खांखर को माइक्रो एटीएम प्रदान किए। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed