{"_id":"5f3a70928ebc3e3ccc5f699a","slug":"gram-pradhan-organizations-against-government-policies-ranikhet-news-hld3935664176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों के खिलाफ खड़ा हुआ ग्राम प्रधान संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों के खिलाफ खड़ा हुआ ग्राम प्रधान संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ ग्राम प्रधान संगठन एकजुट हो गया है। हर घर जल, हर घर नल योजना का संगठन ने विरोध कर दिया है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने कहा कि प्रधानों की अनदेखी को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया का विरोध करते हुए संगठन ने 18 अगस्त से तालाबंदी की चेतावनी दी है।
हर घर जल, हर घर नल योजना का प्रधान संगठन ने विरोध कर दिया है। प्रधानों का कहना है कि मनमानी से टेंडर हो रहे हैं। प्रधानों की अनदेेखी की जा रही है। चौखुटिया से प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन पांडे के नेतृत्व में यहां पहुंचे प्रधानों ने योजना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने कहा कि प्रधानों की अनदेखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि संगठन टेंडर प्रक्रिया का विरोध करेगा। चेतावनी दी कि 18 अगस्त से संगठन सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगा। इसके बाद जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होंगे। यदि सरकार नहीं मानती तो देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन होगा। मौके पर ताड़ीखेत ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रमिला देवी, ईश्वर प्रकाश, मदन सिंह रावत, हरक सिंह परिहार, दीपंद्र पांडे, नवीन रावत, मंजीत भगत, हेमा क्वार्बी, संतोष कुमार, विमल कुमार आदि प्रधान मौजूद रहे।