{"_id":"6994a62db7acfa7af80deecd","slug":"gram-panchayat-khatyadi-received-rs-3479-lakh-from-the-central-and-state-governments-almora-news-c-232-1-alm1014-139966-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ग्राम पंचायत खत्याड़ी को मिले केंद्र एवं राज्य सरकार से 34.79 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ग्राम पंचायत खत्याड़ी को मिले केंद्र एवं राज्य सरकार से 34.79 लाख
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत खत्याड़ी को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से 34 लाख 79 हजार की धनराशि मिली है। इस धनराशि से ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। धनराशि को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार, स्वच्छता सहित अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।
अल्मोड़ा जिले में हवालबाग विकासखंड की खत्याड़ी ग्राम पंचायत जिले में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत की जनसंख्या 5186 है। ऐसे में खत्याड़ी ग्राम पंचायत को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से 34 लाख 79 हजार की धनराशि मिली है। पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत को वर्ष 2025-26 में दो अलग-अलग किश्तों में 18 लाख 48 हजार की धनराशि मिली है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से 15 वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 की रुकी हुई 16 लाख 31 हजार की धनराशि भी मिल गई है। यह धनराशि ग्राम पंचायत खत्याड़ी के बैंक खातों में पहुंच गई है। हालाकि, केंद्र सरकार की ओर से 15 वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 की धनराशि ग्राम पंचायत को मिलनी बाकी है। धनराशि को ग्राम पंचायत में सड़कों, जल आपूर्ति, स्वच्छता और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से खर्च होगी धनराशि
ग्राम पंचायत के खुली बैठक में स्वीकृत कार्यों योजनाओं को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। उसी के अनुरूप धनराशि का उपयोग किया जाएगा। इससे कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। प्रत्येक कार्य की स्वीकृति, प्रगति और व्यय का पूरा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
धनराशि से ग्राम पंचायत में विकास कार्य होंगे। पंचायतों में सड़क, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य ग्रामीणों से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा पथ प्रकाश पर भी विशेष धनराशि खर्च की जाएगी। - प्रमोद कुमार जोशी, बीपीडीओ, ग्राम पंचायत खत्याड़ी अल्मोड़ा