फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government stopping development work: Karnataka

सरकार राजनैतिक द्वेष के चलते विकास कार्यों को कर रही अवरुद्ध: कर्नाटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Government stopping development work: Karnataka
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते विकास कार्यों को रोक रही है। ईमानदार अधिकारियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में कई चरण में चले आंदोलन के बाद संबंधित विभागों ने सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू कर दिया है, जो कि आंदोलन की जीत है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि यदि रानीधारा मार्ग के सुधारीकरण का काम एक माह के भीतर शुरू नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में लगातार सरकार और विभाग से सड़कों की दशा सुधारने की मांग की जाती रही। 24 अगस्त को एनटीडी चौराह पर जनता को साथ लेकर चक्काजाम किया गया तो प्रशासन ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए। आंदोलन के बाद लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग जागे हैं और सड़कों के गड्ढों को पाटने, नालियों और कल्वर्ट खोलने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर के रानीधारा मार्ग की दशा अभी भी खराब है। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष से भी वार्ता की गई है। अध्यक्ष ने धनाभाव का कारण बताया है। कर्नाटकखोला से विकास भवन को स्वीकृत सड़क का भी जल्द निर्माण शुरू करने की मांग सरकार से की है। इस मौके पर सभासद राजेंद्र तिवारी, इंटेक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, पूर्व प्रमुख हरीश बनौला, हेम जोशी, प्रधान गौरव कांडपाल, नवाज खान, अमन अंसारी, दवेंद्र कर्नाटक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed