फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   government owed four crores to the Workers and firms

मजदूरों और फर्मों का सरकार पर चार करोड़ बकाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
government owed four crores to the  Workers and firms
government owed four crores to the Workers and firms
गरुड़(बागेश्वर)। मनरेगा के कुशल श्रमिकों और पंजीकृत फर्मों की सरकार पर चार करोड़ रुपये देनदारी हो गई है। पंजीकृत फर्मों ने अब मनरेगा के निर्माण कार्यों के लिए सामग्री की आपूर्ति से हाथ खींच लिए हैं। वहीं मनरेगा के कुशल मजदूर भी अब काम करने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में मार्च से अब तक विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत सात करोड़ रुपये के निर्माण कार्य हो चुके हैं। बावजूद इसके कुशल मजदूरों और मनरेगा के निर्माण कार्यों के लिए सामग्री की आपूर्ति करने वाली पंजीकृत फर्मों को अप्रैल से एक धेला नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस पर जहां फर्मों ने सामग्री देने से मना कर दिया है, वहीं कुशल श्रमिक भी काम करने से मना कर हैं। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा कई वर्षों से मनरेगा को अव्यवहारिक कहते आ रही है। करोना संक्रमण के दौर में भाजपा ही प्रवासियों से मनरेगा की योजना में काम करने को कह रही है। सरकार को जल्द से जल्द भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के कुशल श्रमिकों और पंजीकृत फर्मों को अप्रैल से भुगतान नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने सामग्री अंश का चार करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को अवमुक्त कर दिए हैं। कुछ ही दिनों के अंदर कुशल और अकुशल श्रमिकों के खातों में धन आ जाएगा। - केएन तिवारी, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed