{"_id":"5c212cd5bdec2256ce08148a","slug":"government-is-joining-the-last-line-villages-with-the-road-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पंक्ति के गांवों को सड़क से जोड़ने में जुटी है सरकार: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पंक्ति के गांवों को सड़क से जोड़ने में जुटी है सरकार: टम्टा
Tue, 25 Dec 2018 12:30 AM IST
nazim nazim
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: nazim nazim
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने तहसील के अंतर्गत नौला में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 9.31 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नौला-थिरौली और घापानी-डढोली मोटर मार्गों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति के गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वैदर रोड का निर्माण भी किया जा रहा है। पीएमजीएसवाई के माध्यम से ग्राम समूहों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों मार्गों के निर्माण से हजारों की आबादी को लाभ होगा। राज्य मंत्री टम्टा ने केंद्र सरकार की उज्जवला, अटल आवास, सौभाग्य, आयुष्मान भारत योजना आदि का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। शिलान्यास कार्यक्रम में एसडीएम अभय प्रतापसिंह, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एचबी जोशी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्रसिंह मेहरा और प्रकाश जोशी, जिला सहकारी भेषज संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, नरेंद्र बिष्ट, प्रेम शर्मा, मदन मेहरा, कमला देवी,रजनी देवी, मुन्नी देवी, प्रताप सिंह, प्रह्लाद सिंह, लक्ष्मी दत्त, देवगिरी, लाल सिंह, मुकेश भट्ट, मोहनराम,बच्चन टम्टा आदि मौजूद रहे।