फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Girish Dalkoti topped in milk production

दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर रहे गिरीश डालाकोटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girish Dalkoti topped in milk production
दुग्ध उत्पादक समिति डालाकोट में दुग्ध उत्पादक को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दुग्ध समिति डालाकोट का नगरखान में बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। समिति को हुए शुद्ध लाभ दो लाख सत्ताइस हजार में से 25 प्रतिशत धनराशि रक्षित कोष में रखी गई। शेष धनराशि उत्पादकों और अन्य मदों में वितरित की गई।
विज्ञापन

सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने पर गिरीश चंद्र डालाकोटी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 13112 रुपये नगद बोनस, द्वितीय स्थान पर रहे उर्बादत्त को 6724 रुपये बोनस, तृतीय स्थान पर रहीं सुनीता देवी को 4039 रुपये बोनस दिया गया। तीनों उत्पादकों को एक-एक बाल्टी भी पुरस्कार के रूप में दी गई। वहीं कर्मचारी बोनस 6774 रुपये, चेरिटेबल फंड 8467 रुपये, शोध और विकास निधि 1693 रुपये, लाभांश 3387 रुपये, शिक्षा निधि मद में 1000 रुपये आवंटित किए गए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने दुग्ध उत्पादकों से गुणवत्ता युक्त अधिक से अधिक दूध आपूर्ति करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी कम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसियाछाना ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भुवन चंद्र पांडे, जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला, ग्राम प्रधान गीता देवी, प्रभारी पीएंडआई राजेंद्र कांडपाल, डॉ. कीर्ति पंत, किरण पांडे, शोभा डालाकोटी के अलावा समिति में पिछले 20 वर्षों से लगातार ईमानदारी और मेहनत से हेडलोड का कार्य कर रहे शंकर दत्त डालाकोटी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी, दौलत सिंह बगडवाल, हीराबल्लभ जोशी, मोहन चंद्र जोशी, नवीन डालाकोटी बसंत बल्लभ जोशी, भूपाल सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक कृपाल सिंह बेलवाल, सचिव दुग्ध समिति डालाकोट चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed