फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GIC Kalnu Deholi's meritorious honored

सम्मानित हुई सुदूर जीआईसी कालनू देहोली के मेधावी छात्र छात्राएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
GIC Kalnu Deholi's meritorious honored
कालनू देहोली में बच्चों को सम्मानित करते आरपी सती। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज कालनू देहोली में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नई दिल्ली पालिका परिषद के निदेशक अवर सचिव आरपी सती ने 21018-19 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी और अन्य पुरस्कार वितरित किए। इसके अलावा 98 बच्चों को जूते और स्वेटर भी बांटीं। मालूम हो कि अवर सचिव सती हर साल विद्यालय में मेधावी बच्चों का सम्मानित करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने व्यक्तित्व विकास के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्रा संजना फर्त्याल को अपनी माता निर्मला सती की याद में निर्मला सती सर्वोकृष्ट पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा के अलावा अभिभावकों को अपने घर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए समय देना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। कार्यक्रम में डॉ. एसपी कटारिया, संजय गुप्ता, पैहारी सिंह, राकेश सिंह, रविशंकर जोशी आदि ने भी सहयोग किया। प्रभारी प्रधानाचार्य एनएस नेगी ने आरपी सती और उनके सभी सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कैलाश सती, अभिभावक संघ के अध्यक्ष मनोज सती, कुन्दन फर्त्याल सहित अभिभावक व अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed