{"_id":"592969b14f1c1b7e4e536ff7","slug":"giant-cracks-children-and-survivors-dropped-on-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गिरा विशालकाय दरख्त, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर गिरा विशालकाय दरख्त, बाल-बाल बचे लोग
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Sat, 27 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
मकान के उपर गिरा चीड़ का पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
अंधड़ और अतिवृष्टि लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। शुक्रवार की देर शाम तहसील के सुदूरवर्ती रैली बयाली (चमड़खान) गांव में एक मकान के ऊपर विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया। हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ टूटने की आवाज सुनकर सभी परिजन बाहर भाग आए, दुर्घटना में मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, परिजन पड़ोसी के यहां शरण लिए हुए हैं। इधर शनिवार को एसडीएम रजा अब्बास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते से मौसम का मिजाज बदल रहा है, शुक्रवार को क्षेत्र में अंधड़ के साथ अतिवृष्टि हुई। देर शाम सुदूरवर्ती रैली बयाली गांव में मनोहर राम पुत्र त्रिलोक राम के घर के ऊपर विशालकाय चीड़ का दरख्त गिर गया। बाहर बारिश हो रही थी, अलबत्ता मनोहर राम सहित उनका पांच सदस्यीय परिवार घर के अंदर ही था, पेड़ टूटने की आवाज सुनते ही परिजन बाहर भाग आए, संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई, अलबत्ता मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम रजा अब्बास दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार का हाल पूछा और घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवार को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन