फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Get your LPG e-KYC done by August 15, otherwise your gas connection may be discontinued.

Almora News: 15 अगस्त तक करा लें एलपीजी की ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकता है गैस कनेक्शन

Fri, 07 Aug 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Get your LPG e-KYC done by August 15, otherwise your gas connection may be discontinued.
अल्मोड़ा। जिले के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया है। तय समय सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद किए जा सकते हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के तहत इंडेन गैस सर्विस चौघानपाटा के प्रबंधक मुकेश जलाल ने उपभोक्ताओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रबंधक के अनुसार अल्मोड़ा गैस के करीब 22 हजार घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें तीन हजार से अधिक सामान्य उपभोक्ताओं और उज्ज्वला योजना के 250 से ज्यादा लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी लंबित है। ई-केवाईसी पूरी करने के लिए अब केवल कुछ दिन का समय बचा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को मोबाइल पर संदेश भेजकर भी ई-केवाईसी जल्द कराने की अपील की जा रही है। ई-केवाईसी संबंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से करने के साथ ही गैस सिलेंडर वितरण केंद्रों पर भी कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं के पते और मोबाइल नंबर बदल चुके हैं। वहीं कुछ कनेक्शनों पर लंबे समय से गैस सिलेंडर की रिफिल भी नहीं ली गई है। ऐसे कनेक्शनों का सत्यापन करने और उपभोक्ताओं की सही जानकारी अपडेट करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed