फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Get free LPG connections UJVALA

मुफ्त में नहीं मिलेगा उज्ज्वला एलपीजी कनेक्शन

Sat, 11 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 11 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Get free LPG connections UJVALA
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। केंद्र सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को घरेलू गैस उपलब्ध कराने को उज्ज्वला योजना शुरू की है। सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को निशुल्क कनेक्शन देने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


कनेक्शन लेने के दौरान लाभार्थी को सिलेंडर की धरोहर राशि जमा नहीं करनी है, लेकिन इसकी भरपाई सिलेंडर लेने पर खाते में जमा होने वाली सब्सिडी राशि से किश्तों में काट ली जाएगी। हालांकि अल्मोड़ा गैस एजेंसी के पास कनेक्शन बांटने के लिए कोई निर्देश नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने रसोई गैस कनेक्शन से वंचित परिवार की महिला के नाम पर सिलेंडर, चूल्हा देने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की है। इस योजना में वही गरीब परिवार लाभान्वित होंगे, जिन्हें भारत सरकार द्वारा बीपीएल क्रमांक जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएल क्रमांक की सूची ग्राम पंचायतों और खंड विकास कार्यालय में रहती है। एक सिलेंडर के लिए इंडेन गैस एजेंसी 1600 रुपये धरोहर के रूप में जमा कराती है। रेग्यूलेटर, चूल्हा, पाइप समेत गैस कनेक्शन लेने में करीब 2600 रुपये खर्च होते हैं।

उज्ज्वला योजना में बीपीएल लाभार्थियों को केवल धरोहर राशि जमा नहीं करनी है, लेकिन यह धनराशि उन्हें आसान किश्तों में चुकानी होगी। इसका मतलब यह है कि उज्ज्वला योजना में कनेक्शन मुफ्त में नहीं मिल रहा है। जिन बीपीएल परिवारों के पास पहले से कनेक्शन है, उन्हें भी उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन नहीं मिलेगा।

अल्मोड़ा गैस एजेंसी के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से मिले निर्देशों के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन जमा किए जा रहे हैं। करीब 150 परिवारों ने आवेदन जमा किए हैं। इन आवेदनों को ऑनलाइन किया जा रहा है।

मंजूर होने के बाद ही लाभार्थियों को धरोहर राशि जमा किए बगैर कनेक्शन दिए जाएंगे, लेकिन बाजार भाव पर गैस सिलेंडर की रिफिलिंग कराने पर बैंक खाते में आने वाली सब्सिडी से धरोहर राशि की वसूली करने के निर्देश मिले हैं। 


अल्मोड़ा। जिले में इंडेन गैस की अल्मोड़ा, धारानौला, रानीखेत, सल्ट, चौखुटिया, द्वाराहाट, भिकियासैंण गैस एजेंसियां हैं। उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल क्रमांक धारी परिवार एलपीजी कनेक्शन के लिए उक्त एजेंसियों में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed