{"_id":"5e2c85268ebc3e4af74d1bde","slug":"gave-new-life-by-free-heart-surgery-of-seven-children-almora-news-hld371023562","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो काम सरकारें बरसों में नहीं कर सकी उसे एक व्यक्ति ने दो हफ्ते में कर दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो काम सरकारें बरसों में नहीं कर सकी उसे एक व्यक्ति ने दो हफ्ते में कर दिखाया
विज्ञापन
दिनेश सिंह
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जो काम सरकारें तमाम घोषणाओं के बावजूद नहीं कर सकीं वह महान कार्य एक मददगार डॉक्टर ने दो हफ्ते में करके सात गरीब बच्चों को नया जीवन दिया है। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट (एनएचआई) और उत्तरायण फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए हैप्पी हार्ट अभियान के तहत बीते 15 दिनों में कुमाऊं के सात गरीब बच्चों की मुफ्त में हार्ट सर्जरी की गई है। दो सप्ताह पहले तीन निर्धन बच्चों की सर्जरी की गई थी और अब चार अन्य बच्चों की निशुल्क सफल सर्जरी कर दी गई है। आर्थिक कारणों से सर्जरी नहीं करवा पा रहे उनके अभिभावकों ने राहत महसूस की है।
उल्लेखनीय है कि नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट (एनएचआई)पिछले कई सालों से अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हृदय रोग से पीड़ित रोगियों के इलाज के लिए मदद करता रहा है। बता दें कि हार्ट सर्जरी कराने में लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ.ओपी यादव ने दो सप्ताह पहले धारचूला निवासी आस्था (13), चंपावत निवासी राहुल कुमार (11) और खूंट धामस अल्मोड़ा निवासी अर्जुन (11) की दिल्ली स्थित एनएचआई में मुफ्त में हार्ट सर्जरी की।
उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए हैप्पी हार्ट कार्क्रम के संयोजक महिपाल पिलख्वाल ने बताया कि चार दिन पहले चार अन्य बच्चों की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर दी गई है। इनमें हंसराज (12) और दिनेश सिंह (12) दोनों निवासी गंगोलीहाट, कोमल आर्या (14) द्वाराहाट और हिमांशु जोशी (11) टनकपुर चंपावत निवासी है। चारों बच्चे पैदाइशी हार्ट रोग से पीड़ित थे लेकिन आर्थिक संकटों के कारण उनके अभिभावक हार्ट सर्जरी नहीं करवा सके।

हंसराज- फोटो : ALMORA

कोमल आर्या- फोटो : ALMORA

हिमांशु- फोटो : ALMORA

डा.ओपी यादव- फोटो : ALMORA
विज्ञापन