फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   gass cyleder brust

परचून की दुकान में रखा सिलेंडर फटा 

Thu, 14 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 14 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 विकासखंड धौलादेवी के मनीआगर कस्बे में बुधवार रात एक दुकान में रखा कॉमर्शियल सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका होने से दुकान की दो दीवारें टूट गईं और लेंटर क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान स्वामी और आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

मनीआगर कस्बे में मोहन राम पुत्र गुलाब राम की परचून की दुकान है। दुकान में वह मुर्गियां और चाय भी बेचते थे। रात करीब डेढ़ बजे दुकान में सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर फटने से धमाका हुआ। इससे दुकान की दो दीवारें टूट गईं। लेंटर और शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। मोहन राम दुकान के निचले तल में सोए हुए थे।
विज्ञापन


सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर वह और आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने दुकान के बगल में गैराज में से कार निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाई। इसके बाद आग बुझाने में जुटे और काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने से दुकान में रखा परचून का सामान, 40 मुर्गे, 15 हजार की नगदी समेत अन्य सामान जल गया। पटवारी युगल किशोर पांडे ने मौका मुआयना किया। गांव की प्रधान अंबुली देवी ने शासन प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। आग लगने का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed