फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   gamageen maahol mein hua parvataarohee chetan ka antim sanskaar

गमगीन माहोल में हुआ पर्वतारोही चेतन का अंतिम संस्कार

Fri, 05 Jul 2019 12:34 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 05 Jul 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
gamageen maahol mein hua parvataarohee chetan ka antim sanskaar
भारतीय पर्वतारोही और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे की अंतिम संस्कार के दौरान विश्वनाथ घाट पर मौजूद लोग। - फोटो : amar ujala
नंदादेवी ईस्ट चोटी में पर्वतारोहण करने गए विदेशी पर्वतारोहियों के दल में एकमात्र भारतीय पर्वतारोही और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान
विज्ञापन

के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे का शव बृहस्पतिवार तड़के उनके लक्ष्मेश्वर स्थित घर में लाया गया। शव के पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। उनकी माता को संभालना मुश्किल हो गया। बाद में उनके शव का विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बता दें कि जाने माने पर्वतारोही चेतन पांडे (36) के अलावा चार ब्रिटिश, दो अमेरिकी और एक आस्ट्रेलियन पर्वतारोहियों समेत आठ पर्वतारोहियों की नंदादेवी ईस्ट के पर्वतारोहण के दौरान एवलांच के चपेट में आने से मौत हो गई थी। डेयरडेविल्स अभियान के तहत उनके शव खोजने का काम शुरू हुआ और बुधवार को सभी पर्वतारोहियों के शवों को हेलीकाप्टर से हल्द्वानी पहुंचाया गया। इस दल में शामिल एकमात्र भारतीय और पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के अधिकारी चेतन पांडे अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव हल्द्वानी से अल्मोड़ा लाया गया। शव के पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। उनकी माता कमला पांडे को संभालना मुश्किल हो गया। उनके हाथों से बमुश्किल शव यात्रा से पहले होने वाले संस्कारों को करवाया गया। उनके पिता बंशीधर पांडे, भाई हिमांशु और सौरभ पांडे किसी तरह शांत रहकर खुद को संभाल रहे थे। पत्नी मानसी को भी कुछ लोग एक कमरे में सांत्वना देकर संभाले रहे।  बाद में विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, पूर्व सभासद अशोक पांडे, त्रिलोचन जोशी आदि ने परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन


पालतू कुत्ता भी पहचान गया मृत चेतन को 
अल्मोड़ा। शव के घर पहुंचने पर घर दोनों पालतू कुत्तों में से एक शव की तरफ पहुंचकर गौर निहारने लगा। मानो वह चेतन को पहचान गया हो। चेतन के भाई हिमांशु ने बताया कि चेतन ट्रैकिंग के दौरान हिमालय क्षेत्र के किसी गांव से इन दोनों कुत्तों को लाए थे। दोनों कुत्ते चेतन को काफी प्यार करते थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed