फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fuss will conserve forest resources

जायका से होगा वन संसाधनों का संरक्षण

Tue, 09 Jun 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fuss will conserve forest resources

उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंध परियोजना देहरादून के तत्वावधान में सिविल और सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के अंतर्गत डोल आश्रम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य में शुरू की गई जायका परियोजना का प्रशिक्षण दिया गया।  मुख्य वन संरक्षक और मुख्य परियोजना निदेशक अनूप मलिक ने परियोजना के बारे में कार्मिकों को जानकारी दी।

विज्ञापन


परियोजना निदेशक एसएम जोशी ने बताया कि जापान सरकार की वित्तीय मद से राज्य में यह परियोजना शुरू की गई है जो करीब 800 करोड़ रुपए की है। उन्होंने बताया कि परियोजना राज्य के 13 जिलों के वन प्रभागों में शुरू की  गई है।
विज्ञापन


इसका एक मद आपदा से प्रभावित जिलों में वन संचार साधनों के जीर्णोद्धार तथा दूसरा मद वनों की दशा को सुधारने पर खर्च किया जाएगा। तीन वन प्रभागों में प्रत्येक प्रभाग में तीन रेंजों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित रेंज में 10 से 15 वन पंचायतों का चयन कर शामिल किया गया है। वन संवर्धन कार्यों में ईको रेस्टोरेशन, जैव विविधता सुधार आदि कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित चारा विकास और जल संरक्षण कार्य भी योजना में शामिल किए गए हैं। इन वन पंचायतों के समीप गांवों में आजीविका सुधार के काम भी किए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि आजीविका सुधार के अंतर्गत स्थानीय लोगों की आय में सुधार करते हुए वनों की दशा में सुधार करना मुख्य उद्देश्य है। परियोजना कार्यों के लिए डिविजनल मैनेजमेंट यूनिट और फील्ड मैनेजमेंट यूनिट भी स्थापित की गई हैं।


कार्यक्रम में  मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, अपर प्रमुख वन संरक्षक डीवीएस खाती, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा. राजेंद्र सिंह बिष्ट, वन संरक्षक उतरी कुमाऊं संतोष विजय शर्मा, डीएफओ चंपावत अशोक गुप्ता समेत वन प्रभाग पिथौरागढ़, चंपावत वन प्रभाग, सिविल और सोयम वन प्रभाग, बागेश्वर वन प्रभाग के चयनित रेंजों के रेंज अधिकारी और कर्मचारी आदि मौजूद थे। संचालन सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed