सदन में उठाई समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने अधिकारियों को पूर्ण तैयारी के साथ जिला पंचायत की बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तभी अधिकारी सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे सकेंगे। जिला पंचायत की बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी सदस्यों को दें। सदन में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि समस्याएं रखी और समाधान की मांग उठाई। सदस्यों ने नाराजगी जताई कि सदन में उठाई गई समस्याओं का अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं।
सदन में सोमेश्वर महाविद्यालय से श्मशानघाट तक सड़क पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर सदस्यों से सवाल उठाए और जांच की मांग की। इसके अलावा सदस्यों ने सड़क, पुल की समस्या उठाई। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता से समस्याओं का निदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चौखुटिया सामुदायिक केंद्र के समीप थाने की दीवार टूटने से सीवर का पानी सड़क पर आने का मुद्दा सदस्यों ने रखा। इस पर सीडीओ जेएस नगन्याल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूलों में पेयजल, शौचालय, भवन, शिक्षकों की नियुक्ति के मुद्दे भी उठे।
बेस अस्पताल में गंदगी का मुद्दा भी सदस्यों ने उठाया। सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक कराने को कहा। सदस्यों ने नाराजगी जताई कि जिला मुख्यालय के अस्पतालों में यदि अव्यवस्था होगी तो इससे अन्य क्षेत्रों में भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिकित्सा अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। डीएफओ ने बताया कि सुअर रोधी दीवार बनाने के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। सीडीओ श्री नगन्याल ने सदन को आश्वस्त किया कि सदन में उठाई गई समस्याओं के समाधन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
भिकियासैंण के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह मेहरा को साक्षरता मिशन अभिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सदन में सम्मानित किया गया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह महरा आदि ने भी विचार रखे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी मोहन लाल टम्टा ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे।