फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fury due to non-payment of MNREGA works

ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Fury due to non-payment of MNREGA works
चौखुटिया(अल्मोड़ा) । ग्राम प्रधानों ने मनरेगा के कार्यों का भुगतान समय पर न होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानों ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर 31 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है ।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी हर्ष सिंह और एडीओ पंचायत सुंदर लाल आर्या के साथ हुई वार्ता के बाद तय हुआ कि जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 31 जनवरी से अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय सभागार के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानों का कहना है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत भुगतान समय पर नहीं हो रहा है और सामग्री भी उपलब्ध नहीं हो रही है । प्रधानों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित सभी परिवारों के भवन बनाने, भौगोलिक स्थिति के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सीएससी सेंटर खोलकर गांव के व्यक्ति को रोजगार देने सहित पंचायत एक्ट के तहत सभी अधिकार देने आदि की मांगें रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, दिनेश मनराल, किशोर शर्मा, गिरधर बिष्ट, शंकर जोशी, सतेंद्र प्रकाश रोशन, धन सिंह, भोपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed