फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fury due to non-arrest of accused

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Fury due to non-arrest of accused
अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लॉक के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और पति के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष है। बहुजन समाज पार्टी ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। आरोपियों के बेखौफ बाजारों में घूमने पर कड़ी नाराजगी भी जताई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि द्वाराहाट विकासंखड के चिल्लगांव के कुछ लोगों ने समीप के ही गांव के अनुसूचित परिवार के घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के पति पर जानलेवा हमला किया। उसकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल पति का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। आरोप है कि पीड़ित परिवार राजस्व पुलिस में शिकायत के लिए गया था, पहले वहां भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों के दबाव में तहसीलदार ने शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

आरोपी बेखौफ बाजारों में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह फोन में पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश जैसे कृत्य में जांच की धीमी रफ्तार और आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना संदेह पैदा कर रहा है। कहा कि आरोपियों ने क्वारंटीन अवधि में घटना को अंजाम दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कुमार, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed