{"_id":"6511d8295182363bf90a07d4","slug":"furious-over-firing-of-pharmaceutical-company-workers-almora-news-c-232-1-alm1002-3362-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दवा कंपनी के श्रमिकों को निकालने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दवा कंपनी के श्रमिकों को निकालने पर भड़के
Tue, 26 Sep 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
आईएमपीसीएल दवा फैक्टरी के अधिकारियों से वार्ता करते जनप्रतिनिधि। संवाद
अल्मोड़ा। सल्ट के मोहान में आईएमपीसीएल दवा फैक्टरी में ठेकेदार के माध्यम से तैनात 45 श्रमिकों की सेवा समाप्त करने पर स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। सभी ने दवा कंपनी के अधिकारियों का घेराव करते हुए जल्द श्रमिकों की तैनाती की मांग की।
सोमवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कंपनी के अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि बगैर कारण श्रमिकों को निकालना गलत है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट गहराएगा। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि कंपनी को दवा की मांग न मिलने पर कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ रही है। मांग मिलने पर उनकी तैनाती संभव है।
वहीं विधायक महेश जीना ने कंपनी के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले का उचित हल निकालने को कहा। कहा कि श्रमिकों के हितों की अनदेखी ठीक नहीं है।
इस मौके पर दिनेश मनराल, मोहित नेगी, प्रवीन कुमार, मनोहर सिंह रौतेला, केशर सिंह रावत, जीत खैरिया, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।