फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Free medical camp for pensioners on 6th

Almora News: पेंशनरों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर छह को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Free medical camp for pensioners on 6th
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के तहत छह नवंबर को सुबह 11 बजे से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत ने बताया कि पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र को डिजिटल माध्यम से जमा करवाने, आयकर संबंधी जानकारी, राज्य स्वास्थ्य योजना और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। पुलिस विभाग और बैंकों के सहयोग से पेंशनरों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को सुबह 11 बजे से विकास भवन में पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक पेंशन प्रारंभ करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और परेशानियों को दूर करने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यरत विभिन्न आहरण-वितरण अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न देयकों और पेंशन प्रपत्रों में पाई जाने वाली कमियों के संबंध में चर्चा और समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed